उद्योग मंत्री ने जन्मदिन स्पेशल बच्चों के साथ मनाया, सर्वमंगला मंदिर में मत्था टेका
0 उद्योग मंत्री ने काटा केक, वृद्धा आश्रम में फल का किया वितरण
कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का घर में तांता लगा रहा। सुबह से ही शुभचिंतकों ने मंत्री को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर भाजपा के संगठन प्रभारी गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पार्षद अब्दुल रहमान, पि.वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव,भाजपा उपाध्यक्ष दर्री अनिल यादव ,उपाध्यक्ष भाजयुमो दर्री नवीन ठाकुर,शैलेन्द्र यादव,राम कुमार राठौर, आदि ने बधाई दी।
धरम भारद्वाज जिलाध्यक्ष ,छ. ग. पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन (महासंघ) कोरबा, मनमोहन चन्द्रा पूर्व जिला सचिव, चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज कोरबा, नरेंद्र साहू, सुरेंदर सिंह ने भी श्री देवांगन को बधाई देकर स्वस्थ दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने अपना जन्मदिन रामपुर स्थित दिव्य ज्योति संस्थान में स्पेशल बच्चों के साथ मनाया। अपने बीच मंत्री श्री देवांगन को पाकर बच्चे भी उत्साहित नज़र आए। इस अवसर पर बच्चों ने मंत्री श्री देवांगन को जन्मदिन की बधाई दी। श्री देवांगन ने बच्चों को अपने हाथ से खाना परोस कर बच्चों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि स्पेशल बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर बहुत खुशी हुई है उन्होंने सभी बच्चों के बेहतर उज्जवल भविष्य एवं सुखद स्वास्थ्य की कामना भी की है। इसी तरह मंत्री ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
0 जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री
कोरबा विधानसभा के सभी पांचों मंडलों ने उद्योग मंत्री के जन्मदिवस पर जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था, मंत्री श्री देवांगन सभी कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले सर्वमंगला मंदिर परिसर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद बालको, घंटाघर चौक, कोसाबाड़ी, पुराना बस स्टैंड में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अशोक चावलानी,राजेन्द्र अग्रवाल, योगेश जैन, वैभव शर्मा एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।