Uncategorized
RSS ने नाम सुझाया, भाजपा ने मान लिया, रेखा गुप्ता दिल्ली की नई CM
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी।

कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5 वीं महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता का नाम आरएसएस ने सुझाया था जिसे भाजपा ने मान लिया।