Uncategorized

MP News:फ्रिज में मिली 30 वर्षीय महिला की लाश.. बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

MP News;मध्यप्रदेश के देवास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित एक घर के फ्रिज में एक महिला की लाश पाई गई। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची।
मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। कुछ देर बाद घर के आगे के हिस्से में बने कमरे के अंदर से तेज दुर्गन्ध आने लगी। दुर्गन्ध के चलते उसी मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने मकान मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर फ्रिज में एक महिला का शव था। महिला की उम्र तीस साल के आसपास बताई जा रही हैं। उसके हाथ बांधे हुए मिले। जानकारी के अनुसार मकान इंदौर निवासी धीरेंद श्रीवास्तव का हैं। जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था। पाटीदार jun 2024 में मकान खाली कर कही और चला गया। परंतु एक स्टडी रुम और एक मास्टर रूम खाली नहीं किया था। इन दोनों कमरों में उसका सामान था और बाद में खाली करने का कहकर गया था। बाद में भी मकान में कभी कभार आता रहता था। पड़ोसियों ने बताया संजय अकेला है। मामले में पुलिस संजय की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker