CHHATTISGARHKORBASurajpurSurguja
KORBA से आज अयोध्या रवाना होंगे 11 पदयात्री,कर सकते हैं सहयोग
कोरबा। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या तक पदयात्रा कर दर्शन करने के लिए आज कोरबा शहर से रामभक्त 11 पदयात्रियों का जत्था रवाना होगा। श्री राम सेना, गांधी चौक कोरबा के बैनर तले आज 20 फरवरी को अयोध्या रवाना होने से पहले श्रीराम जानकी मंदिर सीतामणी में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात प्रात:10 बजे सभी पदयात्री यहां से रवाना होंगे। इस लम्बे और पावन यात्रा पर जा रहे रामभक्तों रवाना करने के लिए प्रभु प्रेमी श्री रामजानकी मंदिर में एकत्र होंगे। इन्हें लोग अपना सहयोग भी स्वेच्छा अनुरूप प्रदान कर सकते हैं। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पदयात्रियों का यह पहला बड़ा जत्था अयोध्या रवाना हो रहा है जिन्हें मुक्तहस्त से धर्मप्राण लोगों द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाना अपेक्षित है।