Uncategorized
Korba :सभापति के संभावित दावेदार अशोक चावलानी वार्ड पार्षद का चुनाव 21 मतों से जीता
कोरबा : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व सभापति अशोक चावलानी ने कोरबा के वार्ड 31 डॉ राजेंद्र नगर से चुनाव जीत लिया है। उन्हें कड़े मुकाबले में 21 वोट से जीत मिली है। बता दे की अशोक चावलानी निगम कोरबा में सभापति पद के लिए सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।पूर्व में वे सभापति रह चुके हैं और उन्होंने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया था भाजपा में उनकी गिनती अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं में होती हैं।
