KORBA: भगवान परशुराम जी की भव्य जयंती मनाई जाएगी, तैयारी जोरो पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, परशुराम जयंती साल 2025 में 29 अप्रैल दिन मंगलवार को है। यह जयंती हमेशा तृतीया तिथि के दिन ही मनाई जाती है। 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को तृतीया तिथि की शुरुआत शाम 5 बजकर 31 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगी।

कोरबा 16 अप्रेल। युवा ब्राह्मण समाज के द्वारा 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की भव्य जयंती मनाई जाएगी। जिसमें एक भव्य रैली कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर तक रैली निकाली जाएगी ।
इस रैली में कर्मा दल, ढोल-ताशा के साथ भगवान परशुराम जी की झांकी राम दरबार, और भी झांकी निकाली जाएगी। हर 300 या 400 मीटर में नास्ते की व्यवस्था रखी जायेगी,ताकि अधिक से अधिक महिलाएं , पुरुष और बच्चे शामिल हो सके। रैली में जो चल नहीं सकते उनके लिए ऑटो, कार या जीप की व्यवस्था किया जायेगा। कोरबा जिले के प्रत्येक ब्राह्मण समाज को आमंत्रित करेंगे। घंटाघर में रैली समाप्त होगी वहा डीजे की व्यवस्था किया जायेगा। ताकि युवा डीजे में भजन की धुन में डांस कर सके। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया जायेगा।
भगवान परशुराम जी की जयंती पर कोरबा, दर्री, बालको, एनटीपीसी,कुसमुंडा, दीपिका, बांकीमोंगरा, रजगामार, कटघोरा, छूरी, पाली एवं कोरबा जिले के समस्त ब्राह्मणों से निवेदन करना है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु स्वयं भगवान परशुराम के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिए था। मान्यता है कि उनका अवतार बुरी ताकतों का नाश करने के लिए हुआ था। कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने अपनी दिव्य परशु से युद्ध किया और कई राक्षसों का नाश किया था। भगवान परशुराम जी एक निडर ब्राह्मण योद्धा थे, उन्होंने विश्व में शांति स्थापित करके न्याय किया था।