Uncategorized

KORBA:स्वामी जी के किताबो का जनमानस में प्रचार प्रसार करने, विवेकानंद विचार दर्शन वाहन का आगमन हुआ, इन स्थानों में लगेगी प्रदर्शनी..

कोरबा: स्वामी विवेकानन्द द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के कोरबा जिला प्रमुख गोपाल अग्रवाल (MRBL) ने जानकारी देते हुए बताया की रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ पर रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानन्द की किताबो का जनमानस में प्रचार प्रसार करने हेतु एक विशेष वाहन ” विवेकानंद विचार दर्शन” मोबाइल बुक स्टॉल तैयार किया है।
विवेकानंद विचार दर्शन वाहन कोरबा पहुंची है। सोमवार 7 अक्टूबर को कमला नेहरू महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई और श्रीरामकृष्ण,स्वामी विवेकानंद और वेदांत साहित्य की पुस्तकों की बिक्री भी की गई.स्वामी जी की पुस्तके अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है। यहां कॉलेज के छत्र छात्राओं ने पुस्तकों के प्रति काफी रुचि दिखाई और अपनी पसंद की पुस्तकों का क्रय भी किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने भी प्रदर्सनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की।

श्री अग्रवाल ने बताया की मंगलवार 8 अक्टूबर को विवेकानंद विचार दर्शन वाहन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय दर्री रोड कोरबा तथा बुधवार 9 अक्टूबर को शासकीय EVPG कालेज कोसा बाड़ी कोरबा में प्रदर्शनी लगाई जाएगी यहां प्रदर्शनी का समय 5 pm से 8.30 pm रखा गया है। वहीं 10 अक्टूबर को घंटाघर चौक में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 तक विवेकानंद विचार दर्शन वाहन वहां रहेगी, इसी दिन सुभाष चौक/ आरपी नगर में प्रदर्शनी शाम 5 बजे शाम 8:30 बजे तक रहेगी। 11 अक्टूबर को एनटीपीसी जमनीपाली में सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक विवेकानंद विचार दर्शन वाहन रहेगी इसी दिन यह वाहन एसईसीएल कोरबा दुर्गा पंडाल के पास शाम 5 बजे ss रात्रि 8.30 बजे रहेगी ताकि ताकि लोग साहित्य पुस्तकों का अवलोकन कर सके। इस वाहन का अंतिम पड़ाव 12 अक्टूबर को बालको नगर में होगा यहां रामलीला मैदान के पास सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक विवेकानंद विचार दर्शन वाहन उपलब्ध रहेगी।

रामकृष्ण मिशन से जुड़े शहर के प्रतिष्ठित नागरिक व समाज सेवी गोपाल अग्रवाल (MRBL) ने क्षेत्र वासियों से अपील की है की अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का लाभ उठावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker