CHHATTISGARHJanjgir-ChampaKORBARaipurSaktiSurajpurSurguja

KORBA:उप मुख्यमंत्री का चिंटू ने किया स्वागत

कोरबा-कटघोरा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साहू का कटघोरा अल्प प्रवास स्थानीय विश्रामगृह में हुआ। इस दौरान कटघोरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राज्य सरकार के दो माह में हुए जन कल्याणकारी कार्यों का विवरण कार्यकर्ताओं को बताया। श्री साव ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने एवं अन्य लोकहित कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। श्री साव ने कहा कि चार सौ सीट के साथ फिर मोदी की सरकार बनेगी।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे, भाजपा मंडल मंत्री मनोज नायडू, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनौदिया, युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य टीकम पाल, मनोज दुबे, चिंटू अग्रवाल, डाकेश्वर शुक्ला राजेन टंडन, लकी गुप्ता,छुरी नगर पंचायत से हीरानंद पंजवानी, संतोष देवांगन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker