Uncategorized
IMA कोरबा की डॉ अन्नपूर्णा बोडे अध्यक्ष, डॉ अजय स्वर्णकार सचिव चुने गए, कार्यकारिणी हुई घोषित
कोरबा 23 दिसम्बर। वर्ष 2025 के कार्यकाल के लिए आई एम ए कोरबा शाखा के अध्यक्ष पद पर जिले की विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती डॉक्टर अन्नपूर्णा बोडे निर्वाचित घोषित की गई हैं। जबकि डाक्टर अजय स्वर्णकार को सचिव चुना गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार गत रविवार 22 दिसम्बर 2024 को आई एम ए कोरबा के पदाधिकारियों और और सामान्य सभी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में संस्था के चुनाव अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने वर्ष 2025 के लिए अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की।
