Chhattisgarh: MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी की गला दबा कर हत्या, महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी,घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी मिले, हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई.. आशंका है…
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि, घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पति समेत परिवार बाहर गया हुआ था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में पोस्टेड MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी अर्चना घोष (58) की लाश उनके घर पर ही मिली है। अनुकूल ठाकुर वार्ड अटल आवास कॉलोनी इलाके में इनका मकान है। गुरुवार सुबह पति समेत परिवार के लोग घर पहुंचे, तो उन्हें लाश मिली।
महिला के गले पर मिले निशान
महिला के गले पर निशान दिखा है। जिसके बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। बोधघाट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
जांच के बाद होगा स्पष्ट- ASP
ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, महिला के गले पर निशान मिले है। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी हैं।
लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। हो सकता है कोई आपसी रंजिश हो। फिलहाल, हर पहलू पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।
