CG News: फ्लोरा मैक्स मामले में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भूपेश बघेल को ठगराज कहते हुए दिया वक्तव्य
रायपुर/कोरबा:प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने फ्लोरा मैक्स के मामले मीडिया में अपना वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि पुलिस ने फ्लोर मैक्स के सरगना समेत सभी प्रमुख लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। विस्तृत जाँच चल रही है। ठगराज भूपेश बघेल जिस फोटो को वायरल कर आरोप लगा रहे हैं वह उत्कर्ष बैंक की हैं ना की फ्लोरा मैक्स की। कल आंदोलनकारियों में भी बहुत सारी ऐसी महिलाएं शामिल होने का पता चल रहा है जो फ्लोरा मैक्स से पीड़ित नहीं हैं। शासन प्रशासन महिलाओं की समस्या का हल निकाल रही है।
मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि रास्ता साफ हो सके। वनवासी कल्याण आश्रम में दूर दराज गांवों से आए महिलाओं और बच्चे कई घंटे से फंसे हुए थे। उन्होंने इस पूरे मामले को अनावश्यक विवाद बताते हुए इसे सियासी चाल करार दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, ठगी करने वाली कंपनियों से भाजपा नेताओं का ही नाम जुड़ता है। इस बार करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ़्लोरोमैक्स का उद्घाटन करने में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम आ रहा है। पिछली बार भी भाजपा सरकार में चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेताओं ने ही किया था। लूट-खसोट में भागीदारी भाजपा की पहचान बन गई है।
