KORBA

हर घर कांग्रेस अभियान,दे रहे योजनाओं की जानकारी

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा हर घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 20 सितंबर से दर्री, बालको, कुसमुण्डा व कोरबा में एक साथ की गई।
अभियान के सुचारू संचालन के लिए बालको जोन हेतु श्याम सुंदर सोनी, कोरबा जोन हेतु सपना चौहान, दर्री एवं कुसमुण्डा जोन हेतु संतोष राठौर को प्रभारी बनाया गया है। जो अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनो, पार्षद, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, वार्ड एवं बुथ पदाधिकारियों के साथ वार्डवार बैठक लेंगे और घर-घर जा कर कोरबा के विकास में कांग्रेस का और जयसिंह अग्रवाल के योगदान से संबंधित पाम्पलेट का वितरण करेंगे और कांग्रेस के योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस अभियान के तहत दर्री के वार्ड 52 में तथा सर्वमंगला नगर के वार्ड 54 में बालको के लालघाट वार्ड 34 में तथा कोरबा के वार्ड क्र. 10 में कार्यक्रम चलाया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान दिनांक 20 से लगातार व निरंतर चलेगा। कोरबा विधानसभा के सभी 59 वार्ड में पूर्ण होने तक यह अभियान चलाया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker