सियान सदन मनोरंजन के साथ आपसी भाई चारे का पैगाम देने में आगे..पत्रकार सनत दास दीवान का जन्मदिन सदस्यों ने मनाया..दी शुभकामनाएं
कोरबा: रानी रोड स्थित सियान सदन में के वरिष्ठ पत्रकार सनत दास दीवान का जन्मदिन हर्षोल्लास माहौल में सियान सदन के सदस्यों ने मनाया।

श्री दीवान ने केक काटकर सबका मुंह मीठा किया और सभी के साथ अपनी खुशियां साझा की। सभी सदस्यों ने दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस खास मौके पर सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य मुरीत राम साहू, धरम निर्मले, एहसान खान बोधसिंह ठाकुर, प्रदीप जायसवाल,बजरंग सोनी, अब्दुल मजीद, गुड्डा सिंह, खगेश्वर सिंह,यासीन खान, माखन सिंह सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।
अब्दुल गनी का किया स्वागत

बता दे कि इससे पूर्व सियान सदन में हज जाने की खुशी में गरिमामय आयोजन कर सदन के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल गनी का पुष्पहार से स्वागत कर उनको सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।इस मौके पर भी सियान सदन के तमाम मेंबर उपस्थित थे।
सियान सदन में मनोरंज के साथ आपसी भाई चारे का पैगाम देने में सदन के सदस्य कभी पीछे नहीं रहे। सियान सदन अब वह स्थान हो गया हैं जहां सियान जन मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज खेलने प्रतिदिन पहुंचते हैं।