Uncategorized

सरकारी दफ्तरों से पाकिस्तान का झंडा हटाकर आजाद बलूचिस्तान का झंडा लगा ,194 वां देश बनेगा बलूचिस्तान, बलोच लेखक मीर यार ने किया दावा

UN में मान्यता के लिए लिखा पत्र

Balochistan Independence Announcement: बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान के सामने मौजूदा मुद्दा सिर्फ आजादी का है और बलूच अपनी संस्कृति को पाकिस्तान से बचाना चाहते हैं। 1948 से चले आ रहे इस विद्रोह ने अब और तेजी पकड़ ली है। हाल ही में सैन्य संघर्ष के बाद बलूचिस्तान के नेता और लेखक मीर यार बलोच ने, बलूचिस्तान की आजादी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गैर बलूच कर्मचारी तत्काल बलूचिस्तान छोड़ दें। साथ ही वहां के ज्यादातर सरकारी दफ्तरों से पाकिस्तान का झंडा हटाकर, आजाद बलूचिस्तान का झंडा भी लगा दिया गया है। मीर यार बलोच ने यूनाइटेड नेशन्स से भी बलूचिस्तान में शांति सेना भेजते हुए उनके देश को लोकतांत्रिक गणराज्य की स्वतंत्र मान्यता देने का लिखित अनुरोध किया है। इसके अलावा भारत से कहा है कि, वह बलूचिस्तान के आधिकारिक कार्यालय और दिल्ली में दूतावास की इजाजत दे। मीर यार जल्दी स्वतंत्रता की परेड कराने और उसमें अपने मित्र देशों को बुलाने का दावा भी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यूएन कब उन्हें मान्यता देता है और दिल्ली में बलूचिस्तान की एंबेसी कहां खुलती हैं।

मीर यार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं.

मीर यार बलूच ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह नई दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक दूतावास खोलने की अनुमति दे. उनका कहना है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहा और इसकी स्वतंत्रता घोषित की जा चुकी है.

संयुक्त राष्ट्र से शांति सेना भेजने की मांग

बलूच लेखक ने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि वह बलूचिस्तान में शांति सेना भेजे और पाकिस्तानी सेना को वहां से बाहर निकाले. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन में शामिल सभी गैर-बलूच कर्मियों को तुरंत बलूचिस्तान छोड़ना चाहिए.

स्वतंत्र बलूच सरकार का होगा गठन

मीर यार बलूच ने यह भी बताया कि स्वतंत्र बलूचिस्तान की अंतरिम सरकार का गठन जल्द किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एक भव्य स्वतंत्रता समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा.

गैस फील्ड पर बलूच लड़ाकों का हमला

बलूचिस्तान के डेरा बुगती क्षेत्र में स्थित गैस फील्ड पर बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने हमला कर दिया. यह इलाका पाकिस्तान के लिए ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं.

हमारी भी सेना है’ – मीर यार बलूच का पाकिस्तान को संदेश

अपने एक पोस्ट में मीर यार बलूच ने लिखा, “ऐ नापाकिस्तान, अगर तेरे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच फौज है.” उन्होंने बलूच लड़ाकों द्वारा किए गए हमलों की जानकारी भी साझा की.

अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि बलूचिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता दी जाए और एक विशेष बैठक बुलाकर लोकतांत्रिक गणराज्य बलूचिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई जाए. इसके साथ ही उन्होंने मुद्रा और पासपोर्ट छपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय फंड जारी करने की मांग भी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker