Uncategorized
राष्ट्रपति से मिले भाजपा संगठन के नेता
रायपुर:प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से मुलाक़ात की।
राजभवन में मेल मुलाकात के दौरान सी एम विष्णु देव साय और भाजपा अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद थे। सी एम साय ने सभी का राष्ट्रपति से परिचय कराया। मेल मुलाकात करने वालों में पूर्व राजपाल रमेश बेस भी थे। सभी ने राष्ट्रपति के साथ फोटो खिंचवाई।
