मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक तुहीन कांत पांडे SEBI Chief नियुक्त, जाने कितनी मिलेगी सैलरी
New SEBI Chief: केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे।

तुहिन कांत पांडे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने पांडे की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार ने नियुक्ति आदेश में साफ किया है कि पदभार ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।
करीब दो साल से भी अधिक समय पहले हुए एअर इंडिया विनिवेश प्रक्रिया के समय भी पांडे चर्चा में रहे थे।
नए सेबी चीफ को ₹5,62,500 सैलरी मिलेगी
नए सेबी चीफ को केंद्र सरकार के सेक्रेटरी के बराबर सैलरी और बाकी सुविधाएं मिलेंगी या बिना कार और घर के 5,62,500 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।