Uncategorized

मुंबई: फ्लैट में मिली Air India की पायलट सृष्टि की लाश, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र: महिला पायलट सृष्टि तुली की मौत के मामले में उसके सताइस वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया गया है।
गोरखपुर की पहली महिला पायलट 25 वर्षीय सृष्टि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में एयर इंडिया की इस महिला पायलट ने आत्म हत्या कर ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने गंभीर आरोप आदित्य पंडित के खिलाफ लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी उससे बुरा बर्ताव करता था। वह उस पर सार्वजनिक तौर पर चिल्लाता था। नॉनवेज भी नहीं खाने देता था। तुली उससे बहुत प्यार करती थी। लेकिन बुरे बर्ताव से वह तंग आ गई।

पुलिस को भी प्रारंभिक जांच में उत्पीड़न की बातें पता चली हैं। वहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी ने सृष्टि का मर्डर किया है। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। सृष्टि अंधेरी के मरोल इलाके में किराए के कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि पंडित भी पायलट बनने के लिए तैयारी कर रहा था।

आरोप है कि जब तुली रविवार को ड्यूटी से लौटी तो पंडित ने उससे झगड़ा किया। इसके बाद रात को एक बजे पंडित दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। तुली ने उसे फोन कर आत्महत्या करने की बात कही, जिसके बाद वह दोबारा कमरे पर आया। यहां रूम अंदर से लॉक मिला। जिसके बाद चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। उसने कमरा खोला था तुली बेहोश पड़ी थी। पंडित ने उसे सेवन हिल्स अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने के अनुसार परिवार के आरोपों की जांच हो रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। महिला के फोन को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पंडित से तुली की मुलाकात 2 साल पहले दिल्ली में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker