Uncategorized

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने किया रुद्राभिषेक की जिले की समृद्धि के लिए प्रार्थना

कोरबा । नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, निहारिका कोरबा में विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर में महादेव का जल, दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र और विभिन्न औषधीय सामग्रियों से रुद्राभिषेक किया। वेद मंत्रों के जाप के साथ हुए इस अनुष्ठान में शिवभक्तों ने भक्ति-भाव से भाग लिया।


महाशिवरात्रि पर पूरे कोरबा में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रुद्राभिषेक, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंगीन लाइटों और भव्य झांकियों से सजाया गया।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जिलेभर में शिव भक्तों की अपार श्रद्धा देखने को मिली, जहां मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव तांडव और धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन हुए। भक्तों ने रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना के उपरांत नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने भगवान शिव से जिले के प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker