महापौर पद के लिए कांग्रेस नेताओं की पत्नियों की दावेदारी का विरोध..
महिला कांग्रेस ने पीसीसी चीफ को लिखा पत्र , कहा सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम में महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों की होड़ लग गई। कांग्रेस में महापौर पद के लिए कांग्रेस नेताओं की पत्नियों ने दावेदारी की है,जिस पर महिला कांग्रेस ने विरोध जताया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिख कर नगर निगम में महिला आरक्षण के बाद सक्रिय महिला कार्यकर्ता को प्राथमिकता देने की बात कही है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रगति बाजपेयी ने पत्र में लिखा है कि महापौर के लिए पार्टी के नेता अपनी पत्नीयों के नाम आगे कर रहे है यह पार्टी हित के खिलाफ हैं। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। साल भर महिला कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करती हैं । प्रदेश की सभी महिला आरक्षित सीटों पर सक्रिय महिला कांग्रेस और पीसीसी के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। पत्र की प्रतिलिपि सचिन पायलट महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित की गई है।

