Uncategorized

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के पति पर हमला,जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा

सूरजपुर जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।

यहां जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ओडगी जनपद पंचायत का है। यहां गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की गई। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह और उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker