Uncategorized

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा को पूर्व पार्षद नवीन अरोरा ने दी बधाई और कहा..

KORBA: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को पूर्व पार्षद व भाजपा नेता नवीन अरोरा ने बधाई देते हुए कहा की पार्टी का चयन निश्चित ही सराहनीय है,जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी क्योंकि शर्मा में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है।

बता दे की भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।साथ ही, वे दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।

मनोज शर्मा की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker