Uncategorized

बेमिसाल शख्सियत लोक गायिका शारदा सिन्हा नहीं रही, छठ के पहले व्रत नहाय खाय के दिन निधन, PM Modi ने जताया शोक

[[पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित बेमिसाल शख्सियत शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न ,मैथिली विभूति, सहित कई सम्मान मिले हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी मगही और मैथिली भाषा में विवाह और छठ के गीत गाए हैं।जो लोगों के बीच काफी प्रचलित हुए हैं। शारदा सिन्हा द्वारा छठ पूजा पर आधारित गीत “हो दीनानाथ” लोगो ने खूब सराहा था।]]

नई दिल्ली: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा बीमार थीं और दिल्ली के AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। 72 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली। बेटे अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी है। महापर्व के गीत गाकर मशहूर हुईं शारदा सिन्हा का निधन छठ पूजा के ही पहले व्रत यानी नहाय-खाय के दिन हुआ है। इससे पहले सोमवार को शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपने फेसबुक पर अपनी मां की स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘शारदा सिन्हा मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। यह खबर इस बार सच है। प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरुरत है।’

पीएम मोदी ने की थी बेटे से बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बो कर उनकी मां का हालचाल लिया था। पीएम मोदी ने अंशुमान से कहा था वो बिलकुल मजबूती से अपनी मां का इलाज कराए। उनकी मां के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

बेटे अंशुमान बोले मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया

शारदा सिन्हा को चार नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हाल ही में शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर सिन्हा का भी निधन हो गया था। जिसके बाद से वह सदमे में थीं। उनके निधन पर बेटे अंशुमान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।

PM Modi ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन पर अत्यंत दुख हुआ है उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके समधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है ।शोक की इस धडी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ है।
ओम शांति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker