Uncategorized

प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने शक्ति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कोरबा:- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 40वीं शहीद दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा के शक्ति स्थल तथा स्टेडियम परिसर में स्थापित इंदिरा प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा इंदिरा जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय हो गई थी। उन्होने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने इंदिरा गांधी को नारी जगत में साहस की प्रज्वलित ज्योति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को खुशहाल बनाने के लिए अपने कार्यकाल में देश को राष्ट्रीय एकता की माला में पिरोया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके अंतर्गत उल्लेखनिय परियोजनाओं पर कार्य किया। ऐसे कार्यों का लाभ देश और यहां के नागरिकों को मिल रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिये श्रीमती गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर विशिष्ट कार्यों को अंजाम दिया। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि युद्धकाल में महाकाली, रणचंडी बनकर मुकाबला करती रही, वहीं शांतिकाल में भारतवासियों की सेवा करने में वे सबसे आगे रहीं।

प्रदेश सचिव बी एन सिंह ने कहा कि इंदिरा जी अपार साहस, निर्णय शक्ति और धैर्य की प्रतिमूर्ति थी। उनके मन में गरीबों के लिए सम्मान था जिन्हांेने अपना पूरा जीवन देश से गरीबी मिटाने के लिए लगा दिया था।
आयोजित कार्यक्रम में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष गजानंद साह, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष आर. के वर्मा, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल कुर्रे, सीताराम चौहान, मुकेश राठौर, नारायण लाल कुर्रे, गोपाल कुर्रे, नत्थूलाल यादव, गोपाल यादव, सुनील त्रिपाठी, मो. यूनुस, अब्दुल मजीद, अविनाश बंजारे सहित बडी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रियदर्शिनी इंदिरा जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker