निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य पुलिस सेवा के 30 अफसरों का तबादला आज या कल..
संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई
रायपुर: निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले की चर्चा जोरो पर है। सूत्रों के अनुसार तबादला सूची को अंतिम रूप दे गया हैं। सूची आज रात या कल किसी भी समय जारी की जा सकती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में करीब 30 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के नाम शामिल हैं। इसमें SSP,DSP प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार कई अफसरों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इन अफसरों का कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीबी रिश्ता था। जिसके कारण उन्हें हाशिए में धकेल दिया गया था। इन्हें सरगुजा,बस्तर भेजा गया था। और अब सभी मुख्य धारा में लौट सकते हैं। सूची को डिप्टी सीएम गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंतिम रूप दे दिया है। इसके अलावा टीआई रैंक के अफसर भी इस सूची का हिस्सा होंगे।
