नगर निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को, सभापति ने दी व्यवस्था.. निगम के कामकाज में परिवर्तन का नजारा दिखाई देने लगा
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रथम सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 27 मार्च को सुबह 11 बजे पं जवाहरलाल नेहरू सभागार में किया गया है।

इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी अपना पहला बजट पेश करेंगी, साथ ही एमआईसी द्वारा स्वीकृत एजेंडों पर चर्चा होगी। सामान्य सभा की बैठक में भाजपा के पूर्ण बहुमत के कारण किसी प्रस्ताव को पास कराना सत्ता पक्ष के लिए आसान होगा।
सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पालिक निगम के कामकाज में परिवर्तन का नजारा दिखाई देना चालू हो गया है। सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सामान्य सभा की बैठक में मीडिया को प्रवेश की अनुमति दे दी है। निगम के पिछले दो कार्यकाल में सत्ताधारी कांग्रेस ने सामान्य सभा की कार्यवाही में शामिल होने को लेकरमिडिया पर बैन लगा दिया था जबकि कानूनी रूप से मीडिया को लोकसभा और विधानसभा की कार्यवाही देखने का भी प्रावधान किया गया है।
सभापति के रूप में अधिवक्ता नूतनसिंह के निर्वाचित होने से नगर निगम के कामकाज में कसावट और पारदर्शिता की उम्मीद सभी ने लगा रखी है।