CHHATTISGARHKORBA

तानाखार में अगरिया जनजातिय भारत फाऊंडेशन का सामाजिक सम्मेलन आयोजित

0 तानाखार विधायक मरकाम रहे मुख्य अतिथि

कोरबा-कोरबी चोटिया। जिले के विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा में 11 मार्च 2024 को लौह प्रगलक अगरिया जनजातीय भारत फाऊंडेशन का विकास खण्ड स्तरीय सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम ग्राम जोगनरा पंचायत तानाखार में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अथिति पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम , जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंद्रो , जनपद सदस्य विजय कुमार दुबे के कर कलमो से अगरिया समाज के कुल देवता लोहासुर देव का विधिवत पूजन अर्चना कर , श्री फल फोड़कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किए , विधायक द्वारा उदबोधन के दौरान ब्लॉक स्तर मे सामुदायिक भवन निर्माण कराने की तथा ब्लॉक में संचालित रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा के प्रशिक्षकों को पूर्ण कराटे ड्रेस किट प्रदान करने की घोषणा किए एवम् अगरिया समाज को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने मे भरपूर सहयोग देने में अपनी सहमति प्रदान किए l वहीं जनपद सदस्य (तानाखार क्षेत्र )विजय कुमार दुबे द्वारा सार्वजानिक मंच निर्माण कराने की घोषणा किए l जो की ग्राम जोगनरा मे ही बनना तय हुआ हैं l विधायक प्रतिनिधि एवम् जनपद अध्यक्ष द्वारा समाज को प्रशासन की विकासशील धारा से जोड़ने में अपना सहयोग प्रदान करने में सहमति प्रदान किए , जिला अध्यक्ष दूबराज अगरिया के द्वारा 2 हज़ार रुपए का सहयोग राशि समस्त तानाखार सर्किल को प्रदान किए l

इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सरपंच पोड़ी उपरोड़ा सहेत्तर सिंह राज , रामखिलावन अगरिया (राष्ट्रिय अध्यक्ष ) दुबराज अगरिया जिला अध्यक्ष कोरबा , उपाध्यक्ष उमेंद अगरिया , सचिव मनराखन अगरिया , मोहन अगरिया केंद्र महामंत्री सलोरा ,, घांसी राम अगरिया(नीति समिती अध्यक्ष तानाखार सर्किल ) विनीता बाई अगरिया (उपाध्यक्ष )विष्णु अगरिया ( सचिव ) बंधन राम अगरिया (संरक्षक) छतराम अगरिया संरक्षक , राकेश अगरिया, अमीर साय अगरिया सलाहकार, चन्दन अगरिया शाख समिती सचिव , बंधन सिंह अगरिया, राजकुंवर अगरिया महिला मण्डल , जानकी बाई अगरिया , उर्मिला अगरिया, पुरूष मण्डल धन सिंह अगरिया, जोत राम अगरिया, मनी राम अगरिया, संतोष अगरिया , राम बाई मार्को कराटे प्रशिक्षक , माधूरी महंत, दुहन दास , रत्ना अगरिया , एवम् अगरिया समाज से महिला पुरुष युवा युवती की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker