Uncategorized
डोनाल्ज ट्रंप बनेंगे अमेरिका के 47 वे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस करीबी मुकाबले में हारी..
फॉक्स न्यूज डिसीजन डेस्क ने अनुमान लगाते हुए कहा है, कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ज ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को एक शानदार चुनावी अभियान में हरा दिया है, जिससे उन्हें अभूतपूर्व उतार-चढ़ाव और दो बार उनकी जान लेने की कोशिशों से भरे ऐतिहासिक चुनाव चक्र के बाद, व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल मिल गया है।
डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे, जब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को हराया था और “अमेरिका को फिर से महान बनाने” की कसम खाई थी। वे 2020 में वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन से चुनाव हार गए थे, लेकिन लगभग दो साल के अभियान के बाद 2024 में व्हाइट हाउस पर उनका फिर से ‘कब्जा’ हो गया है।
