छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति कि सालाना आय 1लाख 62,870 रुपए हो गई,जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पेश राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई
रायपुर, 28 फरवरी । छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति कि सालाना आय 1लाख 62870 रुपए हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पेश राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई है। वित्त वर्ष 24-25 के सर्वेक्षण रोजगार, सर्विस सेक्टर, एग्रीकल्चर विकास, सामाजिक और औद्योगिक विकास की स्थिति के साथ पशुधन की स्थिति पेश की गई है।
इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ होने की बात कही है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी एस डी पी 2023-24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024-25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है। चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37% की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66% रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुईं हैं।
