Uncategorized

छत्तीसगढ़: आदिवासी हस्तशिल्प पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, कैम्ब्रिज संग्रहालय में लगी हैं इनकी काष्ठ कलाकृति

छत्तीसगढ़ शासन ने भी पंडीराम मंडावी को शिल्प गुरु की उपाधि से सम्मानित किया हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के आदिवासी हस्तशिल्प पंडीराम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा।इसके पहले मंडावी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें इस क्षेत्र में शिल्प गुरु की उपाधि से सम्मानित किया हैं।

बता दे कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी 65 वर्ष का नाम शामिल किया गया है। वे नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार हैं।
पण्डीराम मझे हुए शिल्पी है उनकी बनाई काष्ठ की कलाकृतियां देश के महानगरों के बड़े होटलों और एंपोरियम में शोभा बढ़ाती है।

इंग्लैंड में विश्वविद्यालय के संग्रहालय में पंडीराम की बनाई कलाकृति रखी गई हैं
देश के बाहर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के संग्रहालय में पंडीराम की बनाई काष्ठ कलाकृति शोभायमान हैं। 2016 में इन्होंने इस संग्रहालय के लिए मेमोरियल पीलर तेयार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker