कोरबा महापौर चुनाव: कार्यकर्ताओं को उम्मीद कांग्रेस संजीव देवी के सामने उषा तिवारी को देगी टिकट
कोरबा: भाजपा निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का नाम घोषित करने में आगे रही पहले वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की और महापौर पद के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। पार्टी ने संजीव देवी राजपूत को उम्मीदवार बनाया है। जहां तक कांग्रेस की बात है आज या कल प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। आज राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट पहुंच गए हैं और प्रत्याशियों के नाम पर मंथन बैठक में चल रहा। 80 प्रतिशत सिंगल नाम की सूची तैयार हैं जहां तीन नाम का पैनल है वहां खींचतान बड़े नेताओं के बीच भी हो रही हैं ऐसा सूत्रों के हवाले से जानकारी लगी है।
महत्व पूर्ण सूत्रों से यह पता चला है कि भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी सामान्य सीट से सामान्य वर्ग का महापौर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
कोरबा से कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी को सामान्य महिला सीट का फायदा मिल सकता है। पैनल में तीन नाम शामिल है जिसमें उषा तिवारी, सपना चौहान और रेखा त्रिपाठी के नाम हैं।इसमें उषा तिवारी को सबसे मजबूत और लोकप्रिय दावेदार माना जा रहा हैं। कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ताओं को उम्मीद है की उषा तिवारी को टिकट मिल सकती है।
