कोरबा नगर निगम को विकास करने वाला महापौर चाहिए,कांग्रेस के पास एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं: लखनलाल देवांगन
कोरबा। रविवार को नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उद्योग मंत्री देवांगन ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला, उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम को विकास करने वाला महापौर चाहिए, 10 साल की शहर सरकार होने के बाद भी कांग्रेस के पास एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आगे कहा कोरबा की जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुए देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, कोरबा नगर निगम कोरबा में कमल खिलाना है। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जाएं, मतदाताओं से सम्पर्क करें और हमारी सरकार की उपलब्धि बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें। मंत्री देवांगन ने विधानसभा चुनाव की तरह पूर्ण विश्वास और उत्साह के साथ हर बूथ हर गली हर मोहल्ले में महापौर प्रत्याशी और पार्षद के प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जीताने की अपील की।
निगम को कांग्रेस ने कमीशन खोरी का अड्डा बनाया दिया: नरेन्द्र देवांगन
वार्ड क्रमांक 18 के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कोरबा नगर निगम सेवा का मंदिर है, सेवा के मंदिर को कांग्रेस ने अपना कमीशन खोरी का अड्डा बना लिया था। कांग्रेस के महापौर शाम 5 बजे के बाद पहुंचते थे, जनता इनसे मिलने के लिए परेशान होती थी।
कांग्रेस में चेहरा कोई भी हो इनकी फितरत एक है जनता को लूटो : भाजपा महापौर प्रत्याशी
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि 10 साल से शहर की जनता कांग्रेस को नगर निगम में देख रही है, हर बार चेहरे बदल जाते हैं, चेहरे कोई भी हो, इनकी फितरत सिर्फ एक है, जनता का पैसा लूटो। अब समय आ गया है कि ऐसे लूट खसोट करने वालों की जमानत तक जप्त हो जाए।श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस फिर से वोट मांगने के लिए आ रही है, लेकिन उनके महापौर ने 10 साल में किया क्या इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा। कांग्रेसियों को मालूम है की विकास तो हुए ही नहीं है।
कोरबा में 68 कमल फूल खिलाने का संकल्प: जोगेश
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कोरबा शहर को संवारने के लिए इस बार 68 कमल फूल खिलाने की जरूरत है, आज हम सभी संकल्प लें की सभी वार्डों, महापौर का भाजपा का बनें।
सम्मेलन में उत्साहित कार्यकता बड़ी संख्या में पहुंचे
भाजपा द्वारा नगर निगम कोरबा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीद से दो गुना अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रतन भारती, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, सतविंदर बग्गा सहित सभी मंडल के अध्यक्ष, 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी , बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।