Uncategorized

कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी,मेयर के अलावा कई दिग्गजों के वार्डों का समीकरण बिगड़ा, देखे सूची

मेयर का वार्ड है अब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

कोरबा:नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की गई। 16 ओबीसी, 9 अनुसूचित जाति और 8 वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। 16 ओबीसी में से 5 महिलाओं के लिए, ऐसे ही 9 अनुसूचित जाति वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं 8 एसटी वार्ड में से 3 वार्ड महिला के लिए रिजर्व किया गया है। बाकी 34 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण प्रक्रिया में पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया है।
आरक्षण की प्रकिया ने कई दिग्गजों के वार्डों का समीकरण बिगाड़ दिया है। वार्ड 17 जो मेयर का वार्ड है अब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। जो 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए उनका क्रमांक 8, 29, 33, 40, 41, 45, 46, 34 व 30 है। इसमें महिला के लिए वार्ड क्रमांक 46, 34 व 30 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक-2 सुरक्षित है। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 8 वार्ड आरक्षित हुए। इनमें वार्ड क्रमांक 36, 52, 54, 66, 64, 47, 53 व 67 शामिल है। महिला के लिए वार्ड क्र. 47 रुमगढ़ा, 53 चोरभट्टी व 67 बालगीखर को सुरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिये कुल 16 वार्ड आरक्षित किया गया। इनमें वार्ड क्रमांक 1, 7, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 21, 24, 12, 09, 32, 28, 3 में से 5 वार्ड क्र. 12 नईबस्ती, 9 इमलीडुगु, 32 पोड़ीबाहर बस्ती, 28 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक-1, 3 साकेत नगर को महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। इसी तरह शेष बचे सीट को सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसमें से 11 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड क्र. 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49, 63 सुरक्षित है। जिन सीटों पर आरक्षण महिला या किसी वर्ग का नहीं है वो वार्ड सामान्य श्रेणी में आएगा।

वार्ड क्र. 1 (रामसागरपारा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 2 ( पटलेपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 3 (साकेत नगर) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 4 ( राताखार) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 5 ( देवांगनपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 6 ( पुरानी बस्ती) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 7 (धनुहारपारा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 8 ( मोतीसागर पारा) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 9 (इमलीडुग्गु) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 10 ( भिलाईखुर्द) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 11 (सीतामणी ) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 12 (नई बस्ती) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 13 ( शारदा विहा) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 14 ( अमरैयापारा) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 15 (परिवहन नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 16 (पंप हाउस) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 17 (सीएसईबी- 1) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 18 ( कोहड़िया) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 19 ( पथर्रीपारा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 20 ( सीएसईबी- 2) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 21 (सीएसईबी- 3) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 22 (काशीनगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 23 (बुधवारी क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 24 (बुधवारी क्र. 2) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 25 (शिवाजी नगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 26 (पं रविशंकर शुक्ल नगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 27 (एमपी नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 28 (एसईसीएल कॉलोनी क्र. 01) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 29 (मुड़ापार) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 30 (एसईसीएल कॉलोनी क्र. 02) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 31 (डा. राजेन्द्र प्रसाद नगर ) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 32 (पोड़ीबाहर) : पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्र. 33 (मानिकपुर) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 34 (दादरखुर्द) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 35 (खरमोरा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 36 (कोसाबाड़ी) : अजजा
वार्ड क्र. 37 (रामपुर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 38 (लालघाट) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 39 (रिसदा) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 40 (पाड़ीमार क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 41 (पाड़ीमार क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 42 (बालकोनगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 43 (कैलाशनगर) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 44 (परसाभाठा क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 45 (परसाभाठा क्र. 1) : अनुसूचित जाति
वार्ड क्र. 46 (बेलगरी बस्ती) : अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्र. 47 (रूमगरा) : अजजा महिला
वार्ड क्र. 48 (हसदेव क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 49 (हसदेव क्र. 2) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 50 (हसदेव क्र. 3) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 51 (स्याहीमुड़ी) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 52 (अयोध्यापुरी क्र. 1) : अजजा
वार्ड क्र. 53 ( अयोध्यापुरी क्र. 2) : अजजा महिला
वार्ड क्र. 54 (जमनीपाली) : अजजा
वार्ड क्र. 55 (सुमेधा) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 56 (शक्तिनगर क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 57 (शक्तिनगर क्र. 2) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 58 (स. वल्लभ भाई पटेल नगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 59 (दर्रीखार क्र. 1) : अनारक्षित
वार्ड क्र. 60 (दर्रीखार क्र. 2) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 61 (बरमपुर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 62 (सर्वमंगला नगर) : पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्र. 63 (विकासनगर) : अनारक्षित महिला
वार्ड क्र. 64 (इमलीछापर) : अजजा
वार्ड क्र. 65 (भैंरोताल)ः अनारक्षित
वार्ड क्र. 66 (डगनियाखार) : अजजा
वार्ड क्र. 67 (बलगीखार) : अजजा महिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker