Uncategorized

कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है…इसीलिए निकाय चुनाव में अपने घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव नहीं मांगा.. भाजपा ने साधा निशाना

रायपुर: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में चर्चा में कहा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़-चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था। इसके लिए बाकायदा टीएस बाबा जगह-जगह घूमे थे, लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से दूरी बना ली है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रहे हैं। जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है, लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले पांच साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है। ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे हैं?

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने साल 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और एक साल में उसे पूरा भी किया। इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com यानि मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम भी जारी किया गया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker