Uncategorized

कवासी ने कहा मेरी गिरफ्तारी के पीछे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विष्णुदेव साय है…पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव भी भड़के और कहा

CG News:अपनी गिरफ्तारी पर कवासी लखमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह गरीब आदमी है इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विष्णुदेव साय है। उनके घर से एक रूपया बरामद नहीं हुआ है, न ही कोई कागज पाया गया है। सरकार ने फर्जी मामला बनाया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने इसलिए यह साजिश रची गई है। वह कांग्रेस के लिए जीते रहे है और कांग्रेस के लिए मरेंगे।

लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है: सिंहदेव

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, ‘कवासी लखमा जी की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना – भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा जी के साथ खड़े हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker