Uncategorized
अंबिकापुर नगर निगम: सिंहदेव के करीबी और दो बार मेयर हारे, भाजपा ने मारी बाजी
अंबिकापुर नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय तिर्की को हरा करीब 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। दो बार के महापौर डा. तिर्की को भाजपा की मंजूषा भगत ने बड़े मतों से शिकस्त दी है। वहीं इस चुनाव में इस बार कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल के बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।बता दे कि तिर्की पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के काफी करीबी हैं।
